कबूतर और चूहा की कहानी
एक समय की बात है एक जंगल में एक बहुत बड़ा और ऊचा पेड़ था जिस पर बहुत सारे कबूतर रहा करते थे पेड़ बहुत ही हरा भरा था जिसके कारण कबूतर बड़ी ख़ुशी से रहते थे एक दिन उसी जंगल में एक शिकारी आया उसने देखा इस पेड़ पर बहुत सारे कबूतर रहते हैं
चलो इस पेड़ के नीचे जाल लगाकर सबको फंसा लिया जाए उसने जाल लगाने की तैयारी की और उसने जाल लगाया और कुछ अनाज के दाने वहां पर बिखेर दिए ताकि जब कबूतर आए तो वह उसमें फस जाये
पेड़ पर बैठे कबूतरों में से एक कबूतर ने देखा कि नीचे बहुत सारे अनाज के दाने बिखरे हुए हैं और वह खाने चला गया और उसने अपने दोस्तों से भी कहा देखो देखो नीचे कितने सारे अनाज के दाने पड़े हैं आ जाओ खाएंगे मिलकर और उस कबूतर की बात सुनकर सभी कबूतर अनाज को खाने के लिए नीचे आ गए
और जब सब कबूतरों ने अनाज का दाना खाना शुरू किया तो उनके ऊपर शिकारी का बिछाया जाल गिर गया जिसमें सारे कबूतर फस गए और सारे कबूतर डर गए अब तो हम सब मारे जाएंगे थोड़ी देर में ही शिकारी आ जाएगा और हम सब को पकड़ लेगा लेकिन उनमें से एक कबूतर बहुत ही समझदार था
Read also
●▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
# कबूतर और चूहे की कहानी
# हाथी और चिड़िया की कहानी
●▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
उसने कहा डरो मत हमें कुछ नहीं होगा हम सब अभी तक अलग-अलग प्रयास कर रहे थे लेकिन हमें कोई परिणाम नहीं मिला अब हमें एक साथ मिलकर प्रयास करना है और इस जाल को साथ लेकर उड़ना है अगर हम एक-एक करके प्रयास करते रहेंगे तो हम कभी जाल से निकल नहीं पाएंगे
चलो हम सब मिलकर उड़ने की कोशिश करते हैं और सभी कबूतरों ने एक साथ मिलकर उड़ने की कोशिश की और उनकी यह कोशिश रंग लाई और सभी कबूतर जाल को लेकर उड़ गए और वह शिकारी रास्ते में ही था और उसने देखा कि सारे कबूतर उसके जाल को लेकर उड़ गए और वह सोचने लगा
यह कैसे हो सकता है जाल तो मैंने बहुत ही अच्छे तरीके से लगाया था और वह सब कबूतर उड़ते उड़ते एक दूसरे से बोल रहे थे अब हम इस जाल से बाहर कैसे निकलेंगे हम उस शिकारी से तो बच गए लेकिन इस जाल से कैसे बचेंगे तो समझदार कबूतर कहता है
चिंता मत करो थोड़ी ही दूर पर मेरा दोस्त चूहा रहता है हम वहां चलते हैं और वह यह जाल काट जरुर देगा और हम आजाद हो जाएंगे और सभी कबूतर वहां पर पहुंच गए और चूहे ने जाल को काट दिया और सारे कबूतर बहुत ही खुश हुए और सारे कबूतर ने उस चूहे का शुक्रिया अदा किया
यह भी पढ़े
●▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
# प्यासा कौवा की कहानी
# जानवरों की कहानिया
# चिड़िया की कहानी
# लालची कुत्ते की कहानी
●▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
इसलिए कहा जाता है एकता में ही बल है अगर किसी काम को मिलकर किया जाए तो वह काम कभी भी कठिन नहीं हो सकता और अगर आप अकेले ही किसी काम को करते हैं तो आप भले ही काम कर लेंगे लेकिन वह काम बहुत ही देर में होगा इसलिए हमेशा हमें अपने दोस्तों में एकता बनाए रखनी चाहिए
मै उम्मीद करता हु आपको ये कहानी पसंद आए आगे भी आप हमारे वेबसाइट https://hindi-story.com पर जरुरु आते रहे और मनोरंजक कहानिया पढ़ते रहे